Thursday, June 3, 2021

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर का साइकिल टेंडर निरस्त करे सरकार, कोरोना वेक्सीन व ओनलाइन शिक्षा में समायोजित करे 231 करोड़ व अन्य टेंडरों के रूपयों को ।

बीकानेर । माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा 231 करोड़ के लगभग का साइकिल खरीदने का टेंडर जारी किया हुआ है । इसके अलावा और भी करोडों रूपयों के टेंडर हैं जिनकी कार्यवाही की जानी है । इस कोराना संक्रमण काल में विद्यार्थियों के लिए विद्यालय वर्ष 2020 से ही बंद हैं । शिक्षण कार्य केवल ओनलाइन शिक्षा के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है । सरकार व शिक्षा विभाग द्वारा ओनलाइन शिक्षा के लिए बच्चों को कोई सुविधाएं प्रदान नहीं की गयी हैं । 
    कोरोना महामारी से बचाने के लिए बच्चों को नि: शुल्क वेक्सीन लगाने की भी कार्य योजना बनानी चाहिए व ओनलाइन शिक्षा के लिए बच्चों को स्मार्ट फोन या टेबलेट नि: शुल्क वितरित करने चाहिए ।
राजस्थान शिक्षक संघ (आजाद) के प्रदेशाध्यक्ष अरविन्द जाखड़ ने सरकार को पत्र लिखकर मांग की है कि बीकानेर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा निकाले गये 231 करोड़ के साइकिल टेंडर और अन्य निकाले जाने वाले करोड़ों रूपयों के टेंडर निरस्त कर उन रूपयों का समायोजन बच्चों को वेक्सीन लगवाने और ओनलाइन शिक्षा के लिए स्मार्ट फोन या टेबलेट वितरण करने में किया जाना चाहिए । 
बिना विद्यालय खुले इस प्रकार फालतू की सरकारी योजनाओं में रूपयों को बरबाद करने की कार्यवाही का शिक्षक संघ आजाद विरोध करता है । इसलिए साइकिल टेंडर को तुरंत निरस्त करे सरकार ।






No comments:

Post a Comment

Featured Post

तृतीय श्रेणी शिक्षक स्थानांतरण समिति द्वारा 5 अगस्त 2026 को प्रदेश की राजधानी जयपुर में किए जा रहे आंदोलन का राजस्थान शिक्षक संघ(आज़ाद) समर्थन करता है - अरविन्द जाखड़

राजस्थान शिक्षक संघ (आज़ाद) के प्रदेशाध्यक्ष अरविन्द जाखड़ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानां...

Popular Posts