राजस्थान शिक्षक संघ (आज़ाद) के प्रदेशाध्यक्ष अरविन्द जाखड़ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण खोलने के लिए 5 अगस्त 2026 को राजधानी जयपुर में तृतीय श्रेणी शिक्षक स्थानांतरण समिति द्वारा आन्दोलन किया जा रहा हैं। तृतीय श्रेणी शिक्षक स्थानांतरण राजस्थान शिक्षक संघ(आज़ाद) का सबसे प्रमुख मुद्दा शुरुआत से ही रहा है। वर्तमान सरकार से संगठन का प्रतिनिधि मण्डल कई बार मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और विभाग के अधिकारियों से मिलकर तृतीय श्रेणी स्थानांतरण खोलने की माँग कर चुका है।
प्रदेश के लाखों शिक्षक अपनी जिला वरीयता त्यागकर स्थानांतरण करवाना चाहते हैं अतः राज्य सरकार बिना शर्त अन्य कर्मचारियों की तरह तृतीय श्रेणी शिक्षक स्थानांतरण खोले।
तृतीय श्रेणी शिक्षको के स्थानांतरण की मांग के लिए तृतीय श्रेणी शिक्षक स्थानांतरण समिति द्वारा 5 अगस्त 2026 को जयपुर में आयोजित इस आन्दोलन को राजस्थान शिक्षक संघ(आज़ाद) समर्थन देता हैं तथा राजस्थान शिक्षक संघ(आज़ाद) संगठन से जुड़े प्रदेश के सभी शिक्षकों से अपील करता हैं कि इस आन्दोलन को सफल बनाने हेतु 5 अगस्त को जयपुर अवश्य पहुंचे। राजस्थान शिक्षक संघ(आज़ाद) के सभी पदाधिकारी सामान्य शिक्षक के रूप में इस प्रदर्शन में शामिल होंगे।