Innovation and Education departmental problem solving platform in education For Students, Schools, Prabodhaks, PTI's, Third and Second Grade Teachers, Lecturers, Headmasters, Principals.
Sunday, June 20, 2021
Friday, June 18, 2021
Monday, June 14, 2021
विवेकानंद मॉडल स्कूलों व कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूलों में प्रतिनियुक्ति के लिए ढाई व दस माह पहले हुए इंटरव्यू का परिणाम शीघ्र जारी करे सरकार।
राज्य के स्कूलों ने नया शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है। लेकिन विवेकानंद मॉडल व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में प्रतिनियुक्ति के लिए ढाई व दस माह पहले हुए साक्षात्कार का परिणाम अभी तक जारी नहीं हुआ है।
शिक्षा विभाग ने प्रवेशोत्सव से लेकर ऑनलाइन कक्षाओं तक के दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। लेकिन साक्षात्कार का परिणाम नहीं आने के कारण शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति विवेकानंद मॉडल व कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूलों में नहीं हो पाई है।
राजस्थान शिक्षक संघ आजाद के प्रदेशाध्यक्ष अरविन्द जाखड़ ने मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री को ज्ञापन भेजकर विवेकानंद मॉडल विद्यालयों व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में प्रतिनियूक्ति के लिए हुए इंटरव्यू का परिणाम जल्द जारी कर पदस्थापन आदेश जारी करने की मांग की है।
Sunday, June 13, 2021
राजस्थान शिक्षा विभाग हुआ बेलगाम, शिक्षामंत्री से नहीं संभल रहा है शिक्षा विभाग, अव्यवस्थाओं का है आलम।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों को किया पावरलेस, शिक्षामंत्री की चल रही है खुली क्षेत्रवाद की मनमानी।
तृतीय श्रेणी अध्यापकों के तबादलोंं पर प्रतिबंध के बावजूद प्रोबेशन समय में रसूख का लिया फायदा, क्षेत्रवाद ने यहां भी पांव पसारे।
शिक्षा विभाग में अव्यवस्थाओं का आलम, रसूखदार खा रहे हैं मलाई
शिक्षामंत्री के बीकानेर माध्यमिक निदेशालय में करोड़ों रूपयों की बंदरबांट की चल रही है योजना
शिक्षक संगठनों की शिक्षामंत्री का विभाग नहीं कर रहा है सुनवाई। करोड़ों के साइकिल टेंडर में घोटाले की आ रही है बू ।
गोविंद सिंह डोटासरा ने परिवेदना की आड़ में प्रोबेशन काल में करा दिये क्षेत्र विशेष के 24 व्याख्याताओं के तबादले
16 हजार सैकण्ड ग्रेड शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन लेने के बाद भी मौका नहीं दिया ।
जयपुर । तबादलों को लेकर शिक्षा विभाग फिर चर्चा में आ गया है । परिवेदना की आड़ में प्रोबेशन काल में कार्यरत व्याख्याताओं के तबादला आदेश शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए। व्याख्याता भर्ती 2018 में चयनित विभिन्न विषयों के व्याख्याताओं को अभी हाल ही में पदस्थापन दिया गया था । इनमें से दो दर्जन व्याख्याताओं के तबादला आदेश परिवेदना निस्तारण के नाम पर जारी किए गये हैं । इन आदेशों के जारी होने के बाद राजस्थान शिक्षक संघ आजाद ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किये हैं । संगठन के प्रदेशाध्यक्ष अरविन्द जाखड़ का कहना है कि राज्य सरकार को तबादलों में एकरूपता रखनी चाहिए । यदि परिवेदना से तबादला करना था तो सभी से ऑनलाइन आवेदन लेकर सभी को राहत देनी चाहिए थी । परिवेदना निस्तारण के नाम पर कुछ क्षेत्र विशेष केे व्याख्याताओं को राहत देना न्याय संगत नहीं है । हालांकि परिवेदना निस्तारण के नाम पर क्षेत्र विशेष के शिक्षकों का तबादला करना डोटासरा की पुरानी आदत है । पूर्व में भी डोटासरा इस प्रकार के क्षेत्र विशेष के लिए तबादले करते आये हैं ।
उधर, इन आदेशों से वरिष्ठ अध्यापक भी नाराज हैं । वरिष्ठ अध्यापकों के तबादले पिछले दो वर्ष से नहीं हो पाये हैं । लगातार दो वर्ष से वरिष्ठ अध्यापकों से तबादलों के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। लेकिन अबकी बार चुनाव आचार संहिता से ठीक पहले तुरंत फुरंत में केवल लक्ष्मणगढ के वरिष्ठ अध्यापकों के तबादले तो कर दिये शेष राजस्थान के लिए एक भी तबादला नहीं किया । जबकि तबादलों के लिए विभिन्न जिलों से 16 हजार आवेदन बीकानेर निदेशालय को ऑनलाइन दे रखे हैं।
राजस्थान शिक्षक संघ आजाद के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द जाखड़ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मांग की है कि समस्त राजस्थान के वरिष्ठ अध्यापकों, प्रबोधकों व तृतीय श्रेणी अध्यापकों के तबादले शीघ्र किये जायें ।
परिवेदना निस्तारण के 24 में से ये नमूना मात्र आपकी सत्यता के लिए -
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
तृतीय श्रेणी शिक्षक स्थानांतरण समिति द्वारा 5 अगस्त 2026 को प्रदेश की राजधानी जयपुर में किए जा रहे आंदोलन का राजस्थान शिक्षक संघ(आज़ाद) समर्थन करता है - अरविन्द जाखड़
राजस्थान शिक्षक संघ (आज़ाद) के प्रदेशाध्यक्ष अरविन्द जाखड़ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानां...
Popular Posts
-
राजस्थान शिक्षक संघ आज़ाद के दो दिवसीय जिला शैक्षिक सम्मेलन प्रत्येक जिले में होंगे आयोजित। संघ के प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार गुर्जर ने बताया क...
-
राजस्थान सरकार ने 12.50 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत देते हुए महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी की है। अब डीए 53% से बढ़कर 5...
-
राजस्थान शिक्षक संघ आज़ाद का प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन संपन्न राजस्थान शिक्षक संघ आजाद के प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन के दूसरे दिन सम...
-
बीएलओ भीमाराम राणा के परिवार को शीघ्र न्याय दो सिरोही। रेवदर ब्लॉक के राजकीय उच्च माधयमिक विद्यालय रायपुर में कार्यरत बीएलओ ...
-
राजस्थान शिक्षक संघ आजाद के प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन में शिक्षकों के मंथन के बीच उभर के आयी मांगों के लिए संगठन का मांग पत्र शासन के नाम
-
नारकोटिक्स ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर घनश्याम सोनी, समाजसेवी एवं सोजत विधायक प्रतिनिधि अनोप सिंह लखावत, समाजसेवी एवं भाजपा युवा नेता सुनील सीर...
-
धमासा न्यूज: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं और आवश्...
-
7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) के लिए अच्छी खबर आ रही है। केंद्रीय कर्मचारियों की एक...
-
आठ महीने में बार बार शिक्षा निदेशालय अपने निर्णय से पलटा है, पहले भी आदेशों पर विरोध होने पर विभाग बैकफुट पर आता दिखा है। बीकानेर, शिक्षा न...
-
1 मई से नहीं चलेगा शिक्षा विभाग का प्रवेशोत्सव, बदला कार्यक्रम, जानें कब से शुरू होगा ग्रीष्मावकाश Dhamasa News : राजस्थान में ...

