Innovation and Education departmental problem solving platform in education For Students, Schools, Prabodhaks, PTI's, Third and Second Grade Teachers, Lecturers, Headmasters, Principals.
Saturday, January 18, 2025
Friday, January 17, 2025
राजस्थान शिक्षक संघ आज़ाद के प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ
नारकोटिक्स ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर घनश्याम सोनी, समाजसेवी एवं सोजत विधायक प्रतिनिधि अनोप सिंह लखावत, समाजसेवी एवं भाजपा युवा नेता सुनील सीरवी सहित शिक्षक संघ से जुड़े सैंकड़ो सदस्यों ने कार्यक्रम में भाग लेकर शिक्षकों व छात्र हितों पर हुई चर्चा।
पाली जिले के सोजत रोड़ पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राजस्थान शिक्षक संघ आजाद के दो दिवसीय प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन के प्रथम सत्र का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर नारकोटिक्स ब्यूरो राजस्थान के जोनल डायरेक्टर घनश्याम सोनी, समाज सेवी व सोजत विधायक शोभा चौहान के प्रतिनिधि के रूप में अनोप सिंह लखावत, समाजसेवी एवं भाजपा युवा नेता सुनील सीरवी , पर्यावरण प्रेमी भरत शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर नारकोटिक्स ब्यूरो के ज्वाइंट डायरेक्टर घनश्याम सोनी ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज की युवा पीढ़ी में तेजी से नशे की लत बढ़ती जा रही है उसको रोकने के लिए नारकोटिक्स ब्यूरो समय-समय पर कड़े कदम उठा रहा है और पुलिस के साथ् कार्रवाई करते हुए कई बड़े मादक पदार्थ तस्करों की संपत्ति को सीज किया है सोनी ने कहा कि हमने जोधपुर शहर सहित राजस्थान में 3600 से अधिक हुक्का बार को बंद करवाने में सफलता प्राप्त की है साथ ही प्रदेश के नाम चिन्ह तस्करों की संपत्ति को भी खींचकर नशे के कारोबार को धवस्त करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
समाज का आईना शिक्षक होता है और शिक्षक ही समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है इसलिए शिक्षकों को अपनी भूमिका निभाते हुए समाज को नशा मुक्त बनाने का प्रयास करना चाहिए। इस दौरान समाज से भी अनूप सिंह लखावत ने शिक्षा के क्षेत्र में कई योगदान दिए हैं और उन्होंने आगे भी योगदान देने की घोषणा की है समाजसेवी सुनील सीरवी ने कहा कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर होता है और यहां से निकलने वाला छात्र देश के विकास में योगदान करता है इसलिए शिक्षक को भगवान का स्वरूप माना गया है। पर्यावरण प्रेमी भरत शर्मा ने शिक्षकों से दिल की आवाज बनकर निष्ठा व समर्पण की भावना से शिक्षण कार्य करवाकर समाज व राष्ट्र के विकास में भागीदारी निभाएं।
कार्यक्रम में अतिथियों का जिला अध्यक्ष घनश्याम सैन ने साफा, माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया। समिति में सहसंयोजक युधिष्ठिर शास्त्री, श्रवण कुमार गहलोत, मंच संचालन जयदेव व्यास, मनोहर सिंह राजपुरोहित व्यवस्थापक व स्वागत समिति मनोहर सिंह राजपुरोहित, सवाई सिंह सोलंकी, मोतीलाल अरोड़ा, सुनील सांखला, महेंद्र भारती, सत्यनारायण रजक, सुनील मेघवाल, राजेश सेन, ओमराधा जोशी ,किरण ओझा के सान्निध्य में सफलता पूर्वक आयोजन हुआ।
Thursday, January 16, 2025
राजस्थान शिक्षक संघ आजाद का दो दिवसीय प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन 17 व 18 जनवरी 2025 को सोजत रोड, पाली में आयोजित होगा।
राजस्थान शिक्षक संघ आजाद का दो दिवसीय प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन 17 व 18 जनवरी को P.M. Shri रा. उ.मा.वि. सोजत रोड (सोजत) पाली में आयोजित किया जाएगा।
पाली। दो दिवसीय प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन में आजाद शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं पदाधिकारीगण भाग लेगें। राजस्थान शिक्षक संघ आजाद के प्रदेशाध्यक्ष अरविन्द कुमार जाखड़ ने दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन के लिए पाली के जिला अध्यक्ष घनश्याम सेन को संयोजक मनोनीत किया है व प० युधिष्ठिर शास्त्री व श्रवण गहलोत को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
प्रदेश स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन के संयोजक घनश्याम सेन ने बताया कि शिक्षा विभाग के नियमानुसार पी. एम श्री विद्यालय सोजत रोड में आयोजित दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन में शिक्षक नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लागू होने बाद शिक्षा के क्षेत्र मे आए विभिन्न परिवर्तनो एवं नवीन पहलुओं पर विचार विमर्श तथा शिक्षको की विभिन्न समस्याओं पर चिन्तन व मनन करेगें।
प्रांतीय सह संयोजक प० युधिष्ठिर शास्त्री ने बताया कि दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन के आयोजन को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ आजाद के पदाधिकारियों द्वारा जोर-शोर से कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही है।
सम्मेलन में भाग लेने वाले शिक्षको को किसी प्रकार की असुविधा न हो इस हेतु विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया हैं | प्रांतीय सह संयोजक श्रवण गहलोत ने बताया कि आवास व अल्पाहार व्यवस्था सवाई सिंह सोलंकी, मंच व संचालन व्यवस्थापक जयदेव व्यास, स्वागत समिति अध्यक्ष मनोहर सिंह राजपुरोहित, रजिस्ट्रेशन प्रभारी मोतीलाल अरोड़ा व सुनील सांखला, प्रचार प्रसार प्रभारी सुनील मेघवाल, लाइट व माइक व्यवस्था सत्यनारायण रजक, प्रवक्ता महेन्द्र भारती को बनाकर दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं |
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
शिक्षक संघ आज़ाद के दो दिवसीय जिला शैक्षिक सम्मेलन होंगे आयोजित
राजस्थान शिक्षक संघ आज़ाद के दो दिवसीय जिला शैक्षिक सम्मेलन प्रत्येक जिले में होंगे आयोजित। संघ के प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार गुर्जर ने बताया क...
Popular Posts
-
राजस्थान शिक्षक संघ आज़ाद के दो दिवसीय जिला शैक्षिक सम्मेलन प्रत्येक जिले में होंगे आयोजित। संघ के प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार गुर्जर ने बताया क...
-
बीएलओ भीमाराम राणा के परिवार को शीघ्र न्याय दो सिरोही। रेवदर ब्लॉक के राजकीय उच्च माधयमिक विद्यालय रायपुर में कार्यरत बीएलओ ...
-
धमासा न्यूज: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं और आवश्...
-
राजस्थान शिक्षक संघ आजाद के प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन में शिक्षकों के मंथन के बीच उभर के आयी मांगों के लिए संगठन का मांग पत्र शासन के नाम
-
शिक्षक स्थानांतरण के लिए राजस्थान शिक्षक संघ आज़ाद का ज्ञापन नए सत्र से पहले हों तबादले विद्यालयों में ग्रीष...
-
7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) के लिए अच्छी खबर आ रही है। केंद्रीय कर्मचारियों की एक...
-
राजस्थान सरकार ने 12.50 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत देते हुए महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी की है। अब डीए 53% से बढ़कर 5...
-
1 मई से नहीं चलेगा शिक्षा विभाग का प्रवेशोत्सव, बदला कार्यक्रम, जानें कब से शुरू होगा ग्रीष्मावकाश Dhamasa News : राजस्थान में ...
-
बीकानेर । माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा 231 करोड़ के लगभग का साइकिल खरीदने का टेंडर जारी किया हुआ है । इसके अलावा और भी करोडों रूपयों के टे...
-
राजस्थान शिक्षक संघ आज़ाद ने किया पुतला दहन राजस्थान शिक्षक संघ आज़ाद के प्रदेशाध्यक्ष अरविन्द जाखड़ के नेतृत्व में ...

