Showing posts with label Gyapan. Show all posts
Showing posts with label Gyapan. Show all posts

Tuesday, August 4, 2026

तृतीय श्रेणी शिक्षक स्थानांतरण समिति द्वारा 5 अगस्त 2026 को प्रदेश की राजधानी जयपुर में किए जा रहे आंदोलन का राजस्थान शिक्षक संघ(आज़ाद) समर्थन करता है - अरविन्द जाखड़



राजस्थान शिक्षक संघ (आज़ाद) के प्रदेशाध्यक्ष अरविन्द जाखड़ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण खोलने के लिए 5 अगस्त 2026 को राजधानी जयपुर में तृतीय श्रेणी शिक्षक स्थानांतरण समिति द्वारा आन्दोलन किया जा रहा हैं। तृतीय श्रेणी शिक्षक स्थानांतरण राजस्थान शिक्षक संघ(आज़ाद) का सबसे प्रमुख मुद्दा शुरुआत से ही रहा है।  वर्तमान सरकार से संगठन का प्रतिनिधि मण्डल कई बार मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और विभाग के अधिकारियों से मिलकर तृतीय श्रेणी स्थानांतरण खोलने की माँग कर चुका है।

 प्रदेश के लाखों शिक्षक अपनी जिला वरीयता त्यागकर स्थानांतरण करवाना चाहते हैं अतः राज्य सरकार बिना शर्त अन्य कर्मचारियों की तरह तृतीय श्रेणी शिक्षक स्थानांतरण खोले।

तृतीय श्रेणी शिक्षको के स्थानांतरण की मांग के लिए तृतीय श्रेणी शिक्षक स्थानांतरण समिति द्वारा 5 अगस्त 2026 को जयपुर में आयोजित इस आन्दोलन को राजस्थान शिक्षक संघ(आज़ाद)  समर्थन देता हैं तथा राजस्थान शिक्षक संघ(आज़ाद) संगठन से जुड़े प्रदेश के सभी शिक्षकों से अपील करता हैं कि इस आन्दोलन को सफल बनाने हेतु 5 अगस्त को जयपुर अवश्य पहुंचे। राजस्थान शिक्षक संघ(आज़ाद) के सभी पदाधिकारी सामान्य शिक्षक के रूप में इस प्रदर्शन में शामिल होंगे।

Tuesday, June 16, 2020

राजस्थान शिक्षक संघ आज़ाद ने की शिक्षकों के तबादलों की मांग

शिक्षा विभाग में तबादलों की मांग,  मुख्यमंत्री व  शिक्षामंत्री को भेजा ज्ञापन 


राजस्थान शिक्षक संघ आज़ाद ने शिक्षकों के तबादले ग्रीष्मावकाश में ही करने का ज्ञापन मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री को भेजा है।  संघ के प्रदेशाध्यक्ष अरविन्द जाखड़ ने बताया कि डार्क जोन  में लम्बे समय से तबादले नहीं हो पाए हैं  इसलिए इन क्षेत्रों के शिक्षकों के तबादले निश्चित ही किये जायें  तथा डार्क जोन के अलावा अन्य जिलों के  शिक्षकों के तबादले भी विद्यालय खुलने से पहले कर दिए जायें  जिससे बच्चों का अध्ययन बाधित न हो सके।   


Saturday, June 13, 2020

माननीय मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री को ज्ञापन

बीएलओ भीमाराम राणा के परिवार को शीघ्र न्याय दो 


    सिरोही।  रेवदर ब्लॉक के राजकीय उच्च माधयमिक विद्यालय रायपुर में कार्यरत बीएलओ भीमाराम राणा आत्महत्या प्रकरण की जाँच उच्च स्तरीय कराकर दोषियों को दण्डित कराने के लिए राजस्थान शिक्षक संघ आज़ाद  ने माननीय मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री को ज्ञापन भेजा है। 


Featured Post

तृतीय श्रेणी शिक्षक स्थानांतरण समिति द्वारा 5 अगस्त 2026 को प्रदेश की राजधानी जयपुर में किए जा रहे आंदोलन का राजस्थान शिक्षक संघ(आज़ाद) समर्थन करता है - अरविन्द जाखड़

राजस्थान शिक्षक संघ (आज़ाद) के प्रदेशाध्यक्ष अरविन्द जाखड़ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानां...

Popular Posts