Saturday, January 18, 2025

राजस्थान शिक्षक संघ आज़ाद का प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन सोजत रोड, पाली में संपन्न।




राजस्थान शिक्षक संघ आज़ाद का प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन संपन्न


राजस्थान शिक्षक संघ आजाद के प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन के दूसरे दिन समापन के मुख्य अतिथि पं. युधिष्ठिर शर्मा ने कहा की शिक्षक समाज का मुखौटा होता है और समाज ही शिक्षकों का दर्पण होता है । शिक्षकों के गुणवता स्तर से एक अच्छे सुसंस्कृत, सभ्य व श्रेष्ठ समाज की रचना होती है। अत: शिक्षकों के कर्तव्य एवं उत्तरदायित्व अत्यंत गरिमापूर्ण होते हैँ।


वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष सोजत रोड ओम प्रकाश जोशी ने कहा कि एक अच्छे शिक्षक को सदैव विद्यार्थी हित में निरंतर प्रयास कर उत्कृष्ट नवयुवकों का निर्माण करना चाहिए जिससे एक उन्नत समाज का गठन हो सके।


पुलिस थाना सोजत रोड के थानाधिकारी जब्बरसिंह ने कहा कि विद्यार्थियों में सद चरित्र का निर्माण हो जिससे समाज में आपराधिक प्रवृत्ति समाप्त हो।


शिक्षक संघ के प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन के संयोजक घनश्याम सैन ने कहा कि शिक्षा विभाग को प्रयोगशाला न बनाकर यथार्थ धरातल पर ऐसे नवाचार करें जिनकी वास्तविक कार्य संभव हो सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग को ग़ैर शैक्षणिक कार्यो से मुक्त रखा जावे ।


शिक्षक संघ आज़ाद के सोजत ब्लॉक अध्यक्ष जयदेव व्यास ने कार्यकम का संचालन किया । सम्मेलन में विभिन्न ज़िलों से शिक्षक उपस्थित हुए।
 कार्यक्रम में व्यवस्थापक मनोहर सिंह राजपुरोहित , सवाई सिंह सोलंकी , रजिस्ट्रेशन प्रभारी मोती लाल अरोड़ा , सुनील सांखला , प्रवक्ता महेंद्र भारती एव सत्यनारायण रजक , सुनील मेघवाल , ओम राधा जोशी , राजेश सेन , किरण ओझा ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

तृतीय श्रेणी शिक्षक स्थानांतरण समिति द्वारा 5 अगस्त 2026 को प्रदेश की राजधानी जयपुर में किए जा रहे आंदोलन का राजस्थान शिक्षक संघ(आज़ाद) समर्थन करता है - अरविन्द जाखड़

राजस्थान शिक्षक संघ (आज़ाद) के प्रदेशाध्यक्ष अरविन्द जाखड़ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानां...

Popular Posts