Wednesday, June 17, 2020

तबादले नहीं होने पर शिक्षकों में आक्रोश

शिक्षक स्थानांतरण के लिए राजस्थान शिक्षक संघ आज़ाद का ज्ञापन 

        

नए सत्र से पहले हों तबादले 


           विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश समाप्त होने को आये लेकिन विभाग में शिक्षकों के तबादले अभी तक हुए नहीं इसको लेकर राजस्थान शिक्षक संघ आज़ाद में भारी  आक्रोश है।  इसलिए संघ ने तबादलों के लिए राज्य सरकार  से मांग की है।  इस सम्बन्ध में संघ के प्रदेश  अध्यक्ष अरविन्द जाखड़ ने माननीय मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री महोदय को शिक्षक तबादलों को नए सत्र से पहले करने के लिए ज्ञापन प्रेषित किया है।  ज्ञापन में बताया गया है कि पूर्व में बकाया दो जिलों के व्याख्याता व प्रधानाचार्यों  के तबादले किये जाएँ।  इसके साथ ही राज्य में  डार्क  जोन जिलों व अन्य जिलों में कार्यरत प्रबोधकों, तृतीय व द्वितीय श्रेणी शिक्षकों व शारीरिक शिक्षकों के तबादले भी अवश्य किये जाएँ।  


No comments:

Featured Post

तृतीय श्रेणी शिक्षक स्थानांतरण समिति द्वारा 5 अगस्त 2026 को प्रदेश की राजधानी जयपुर में किए जा रहे आंदोलन का राजस्थान शिक्षक संघ(आज़ाद) समर्थन करता है - अरविन्द जाखड़

राजस्थान शिक्षक संघ (आज़ाद) के प्रदेशाध्यक्ष अरविन्द जाखड़ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानां...

Popular Posts