Friday, January 17, 2025

राजस्थान शिक्षक संघ आज़ाद के प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ





नारकोटिक्स ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर घनश्याम सोनी, समाजसेवी एवं सोजत विधायक प्रतिनिधि अनोप सिंह लखावत, समाजसेवी एवं भाजपा युवा नेता सुनील सीरवी सहित शिक्षक संघ से जुड़े सैंकड़ो सदस्यों ने कार्यक्रम में भाग लेकर शिक्षकों व छात्र हितों पर हुई चर्चा।



पाली जिले के सोजत रोड़ पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राजस्थान शिक्षक संघ आजाद के दो दिवसीय प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन के प्रथम सत्र का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर नारकोटिक्स ब्यूरो राजस्थान के जोनल डायरेक्टर घनश्याम सोनी, समाज सेवी व सोजत विधायक शोभा चौहान के प्रतिनिधि के रूप में अनोप सिंह लखावत, समाजसेवी एवं भाजपा युवा नेता सुनील सीरवी , पर्यावरण प्रेमी भरत शर्मा ने शिरकत की। 
 कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर नारकोटिक्स ब्यूरो के ज्वाइंट डायरेक्टर घनश्याम सोनी ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज की युवा पीढ़ी में तेजी से नशे की लत बढ़ती जा रही है उसको रोकने के लिए नारकोटिक्स ब्यूरो समय-समय पर कड़े कदम उठा रहा है और पुलिस के साथ् कार्रवाई करते हुए कई बड़े मादक पदार्थ तस्करों की संपत्ति को सीज किया है सोनी ने कहा कि हमने जोधपुर शहर सहित राजस्थान में 3600 से अधिक हुक्का बार को बंद करवाने में सफलता प्राप्त की है साथ ही प्रदेश के नाम चिन्ह तस्करों की संपत्ति को भी खींचकर नशे के कारोबार को धवस्त करने में बड़ी सफलता हासिल की है।




 समाज का आईना शिक्षक होता है और शिक्षक ही समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है इसलिए शिक्षकों को अपनी भूमिका निभाते हुए समाज को नशा मुक्त बनाने का प्रयास करना चाहिए।
 इस दौरान समाज से भी अनूप सिंह लखावत ने शिक्षा के क्षेत्र में कई योगदान दिए हैं और उन्होंने आगे भी योगदान देने की घोषणा की है समाजसेवी सुनील सीरवी ने कहा कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर होता है और यहां से निकलने वाला छात्र देश के विकास में  योगदान करता है इसलिए शिक्षक को भगवान का स्वरूप माना गया है।
 पर्यावरण  प्रेमी भरत शर्मा ने शिक्षकों से दिल की आवाज बनकर निष्ठा व समर्पण की भावना से शिक्षण कार्य करवाकर समाज व राष्ट्र के विकास में भागीदारी निभाएं।




कार्यक्रम में अतिथियों का जिला अध्यक्ष घनश्याम सैन ने साफा, माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर  सम्मान किया। समिति में सहसंयोजक युधिष्ठिर शास्त्री, श्रवण कुमार गहलोत, मंच संचालन जयदेव व्यास, मनोहर सिंह राजपुरोहित व्यवस्थापक व स्वागत समिति  मनोहर सिंह राजपुरोहित, सवाई सिंह सोलंकी, मोतीलाल अरोड़ा, सुनील सांखला, महेंद्र भारती, सत्यनारायण रजक, सुनील मेघवाल, राजेश सेन, ओमराधा जोशी ,किरण ओझा के सान्निध्य में सफलता पूर्वक आयोजन हुआ।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

शिक्षक संघ आज़ाद के दो दिवसीय जिला शैक्षिक सम्मेलन होंगे आयोजित

राजस्थान शिक्षक संघ आज़ाद के दो दिवसीय जिला शैक्षिक सम्मेलन प्रत्येक जिले में होंगे आयोजित। संघ के प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार गुर्जर ने बताया क...

Popular Posts