Monday, March 31, 2025

1 मई से नहीं चलेगा शिक्षा विभाग का प्रवेशोत्सव, बदला कार्यक्रम, जानें कब से शुरू होगा ग्रीष्मावकाश।



1 मई से नहीं चलेगा शिक्षा विभाग का प्रवेशोत्सव, बदला कार्यक्रम, जानें कब से शुरू होगा ग्रीष्मावकाश


 Dhamasa News : राजस्थान में शिक्षा विभाग का कार्यक्रम बदल गया है, 1 मई से चलने वाला प्रवेशोत्सव इस बार नहीं होगा। 


राजस्थान में पिछले कई वर्षों से राजकीय विद्यालयों में 1 मई से शुरू होने वाला प्रवेशोत्सव इस बार नहीं होगा। प्रदेश में राज्य स्तरीय समान परीक्षा योजना के अन्तर्गत आयोजित होने वाली वार्षिक परीक्षा 24 अप्रेल से शुरू होकर 8 मई को समाप्त होगी इसके बाद परीक्षा परिणाम तैयार किया जाएगा, 17 मई से 30 जून तक विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश रहेगा। एक जुलाई से स्कूल खुलेंगे।


प्रवेशोत्सव जुलाई में होगा होगा


इस प्रकार प्रवेशोत्सव जुलाई में ही शुरू हो पाएगा। इस शैक्षणिक सत्र से कक्षा 9 एवं 11 के लिए राज्य स्तरीय समान परीक्षा योजना लागू की है, जिसमें पूरे प्रदेश में इन कक्षाओ के लिए एक ही समय परीक्षा आयोजित की जा रही हैँ। कक्षा 1 से 4 एवं कक्षा 6 से 7 की परीक्षाएं भी राज्य स्तरीय परीक्षा के समानान्तर विद्यालय स्तर पर आयोजित की जाएंगी।


कक्षा व परीक्षा तिथि


1- माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 6 मार्च से 4 अप्रेल तक।
2- माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 12 6 मार्च से 9 अप्रेल तक।
3- प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र 8 वीं की परीक्षा 20 मार्च से 1 अप्रेल तक।
4- प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन कक्षा 5 की 7 अप्रेल से 16 अप्रेल तक।
5- राज्य स्तरीय समान परीक्षा कक्षा 9 एवं 11 24 अप्रेल से 8 मई तक।
6- स्थानीय परीक्षा कक्षा 1 से 4 एवं 6 से 7 राज्य स्तरीय समान परीक्षा के समानान्तर।



Featured Post

तृतीय श्रेणी शिक्षक स्थानांतरण समिति द्वारा 5 अगस्त 2026 को प्रदेश की राजधानी जयपुर में किए जा रहे आंदोलन का राजस्थान शिक्षक संघ(आज़ाद) समर्थन करता है - अरविन्द जाखड़

राजस्थान शिक्षक संघ (आज़ाद) के प्रदेशाध्यक्ष अरविन्द जाखड़ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानां...

Popular Posts