Sunday, June 13, 2021

गोविंद सिंह डोटासरा ने परिवेदना की आड़ में प्रोबेशन काल में करा दिये क्षेत्र विशेष के 24 व्याख्याताओं के तबादले





16 हजार सैकण्ड ग्रेड शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन लेने के बाद भी मौका नहीं दिया ।


जयपुर । तबादलों को लेकर शिक्षा विभाग फिर चर्चा में आ गया है । परिवेदना की आड़ में प्रोबेशन काल में कार्यरत व्याख्याताओं के तबादला आदेश शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए। व्याख्याता भर्ती 2018 में चयनित विभिन्न विषयों के व्याख्याताओं को अभी हाल ही में पदस्थापन दिया गया था । इनमें से दो दर्जन व्याख्याताओं के तबादला आदेश परिवेदना निस्तारण के नाम पर जारी किए गये हैं । इन आदेशों के जारी होने के बाद राजस्थान शिक्षक संघ आजाद ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किये हैं । संगठन के प्रदेशाध्यक्ष अरविन्द जाखड़ का कहना है कि राज्य सरकार को तबादलों में एकरूपता रखनी चाहिए । यदि परिवेदना से तबादला करना था तो सभी से ऑनलाइन आवेदन लेकर सभी को राहत देनी चाहिए थी । परिवेदना निस्तारण के नाम पर कुछ क्षेत्र विशेष केे व्याख्याताओं को राहत देना न्याय संगत नहीं है । हालांकि परिवेदना निस्तारण के नाम पर क्षेत्र विशेष के शिक्षकों का तबादला करना डोटासरा की पुरानी आदत है । पूर्व में भी डोटासरा इस प्रकार के क्षेत्र विशेष के लिए तबादले करते आये हैं । 
उधर, इन आदेशों से वरिष्ठ अध्यापक भी नाराज हैं । वरिष्ठ अध्यापकों के तबादले पिछले दो वर्ष से नहीं हो पाये हैं । लगातार दो वर्ष से वरिष्ठ अध्यापकों से तबादलों के लिए  ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। लेकिन अबकी बार चुनाव आचार संहिता से ठीक पहले तुरंत फुरंत में केवल लक्ष्मणगढ के वरिष्ठ अध्यापकों के तबादले तो कर दिये शेष राजस्थान के लिए एक भी तबादला नहीं किया । जबकि तबादलों के लिए विभिन्न जिलों से 16 हजार आवेदन बीकानेर निदेशालय को ऑनलाइन दे रखे हैं।

राजस्थान शिक्षक संघ आजाद के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द जाखड़ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मांग की है कि समस्त राजस्थान के वरिष्ठ अध्यापकों, प्रबोधकों व तृतीय श्रेणी अध्यापकों के तबादले शीघ्र किये जायें ।


परिवेदना निस्तारण के 24 में से ये नमूना मात्र आपकी सत्यता के लिए -


1 comment:

  1. राजस्थान सरकार गलत कर रही है सभी शिक्षकों को स्थानांतरण का है और स्थानांतरण नीति में पारदर्शिता बरतनी चाहिए सरकार को स्थानांतरण की पोस्ट नीति बनानी चाहिए ताकि सभी वर्ग के को शिक्षकों को उसका फायदा मिल सके चाहे वह किसी भी जिले का किसी भी वर्ग का और किसी भी ग्रेड first grade Te third grade

    ReplyDelete

Featured Post

तृतीय श्रेणी शिक्षक स्थानांतरण समिति द्वारा 5 अगस्त 2026 को प्रदेश की राजधानी जयपुर में किए जा रहे आंदोलन का राजस्थान शिक्षक संघ(आज़ाद) समर्थन करता है - अरविन्द जाखड़

राजस्थान शिक्षक संघ (आज़ाद) के प्रदेशाध्यक्ष अरविन्द जाखड़ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानां...

Popular Posts