Monday, June 14, 2021

विवेकानंद मॉडल स्कूलों व कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूलों में प्रतिनियुक्ति के लिए ढाई व दस माह पहले हुए इंटरव्यू का परिणाम शीघ्र जारी करे सरकार।

 
राज्य के स्कूलों ने नया शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है। लेकिन विवेकानंद मॉडल व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में प्रतिनियुक्ति के लिए ढाई व दस माह पहले हुए साक्षात्कार का परिणाम अभी तक जारी नहीं हुआ है। 

   शिक्षा विभाग ने प्रवेशोत्सव से लेकर ऑनलाइन कक्षाओं तक के दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। लेकिन साक्षात्कार का परिणाम नहीं आने के कारण शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति विवेकानंद मॉडल व कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूलों में नहीं हो पाई है। 

राजस्थान शिक्षक संघ आजाद के प्रदेशाध्यक्ष अरविन्द जाखड़ ने मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री  को ज्ञापन भेजकर  विवेकानंद मॉडल विद्यालयों व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों  में प्रतिनियूक्ति के लिए हुए इंटरव्यू का परिणाम जल्द जारी कर पदस्थापन आदेश जारी करने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

तृतीय श्रेणी शिक्षक स्थानांतरण समिति द्वारा 5 अगस्त 2026 को प्रदेश की राजधानी जयपुर में किए जा रहे आंदोलन का राजस्थान शिक्षक संघ(आज़ाद) समर्थन करता है - अरविन्द जाखड़

राजस्थान शिक्षक संघ (आज़ाद) के प्रदेशाध्यक्ष अरविन्द जाखड़ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानां...

Popular Posts