राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाए नहीं होने से करीब 12 करोड़ रुपए के प्रश्नपत्र और करीब 5 करोड़ रुपए की उत्तर पुस्तिकाएं रद्दी हो गई है। सवाल उठता है कि इतने बड़े नुकसान का जिम्मेदार कौन होगा? कोरोना काल में भी राजस्थान में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं होंगी इसकी घोषणा प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने पूरे आत्मविश्वास के साथ की थी। डोटासरा सत्तारूढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं, इसलिए यह माना गया कि प्रदेश में बोर्ड की परीक्षाएं होंगी। यही वजह रही कि बोर्ड ने 21 लाख 58 हजार परीक्षार्थियों के विभिन्न विषयों के प्रश्न पत्र छपवाने के आदेश प्रिंटिंग प्रेस को दे दिए। इन प्रश्न पत्रों की छपाई पर करीब 12 करोड़ रुपए खर्च किए गए, इसी प्रकार 5 करोड़ रुपए की राशि उत्तर पुस्तिकाओं को भी तैयार करने के लिए दी गई। यहां यह उल्लेखनीय है कि गोपनीयता को बनाए रखने के लिए प्रिंटिंग प्रेस को सामान्य दर से 5 गुना अधिक का भुगतान किया जाता है। प्रिंटिंग प्रेस से प्रश्नपत्र सीधे जिला स्तर पर पहुंचते हैं और परीक्षा से 1 दिन पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाए जाते हैं। 1 जून को सीबीएसई की 12वीं की भी परीक्षाएं रद्द होने के बाद अब यह तय हो गया है कि राजस्थान में भी बोर्ड की परीक्षाएं नहीं होंगी। सीबीएसई की परीक्षाएं रद्द करने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और सांसद राहुल गांधी ने भी मांग की थी। चौतरफा दबाव के बाद ही 1 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीबीआई की परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की। सवाल उठता है कि जब प्रधानमंत्री ने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की मांग पर सीबीएसई की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है, तो क्या कांग्रेस शासित राजस्थान में बोर्ड की परीक्षाएं होंगी? माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को भी राज्य बोर्ड की परीक्षाओं को निरस्त करने का निर्णय लेना ही पड़ेगा। हालांकि अभी यह कहा गया है कि मंत्रिपरिषद की बैठक में इस पर विचार होगा, लेकिन यह भी माना जा रहा है कि यह विचार विमर्श सिर्फ खानापूर्ति होगी, क्योंकि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की मांग के बाद ऐसा नहीं हो सकता की राजस्थान में बोर्ड की परीक्षाएं करवाई जाएं।
Innovation and Education departmental problem solving platform in education For Students, Schools, Prabodhaks, PTI's, Third and Second Grade Teachers, Lecturers, Headmasters, Principals.
Wednesday, June 2, 2021
12 करोड रुपए के प्रश्न पत्र और 5 करोड़ की उत्तर पुस्तिका रद्दी हो जाएंगी। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा था कि राजस्थान शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं कोरोना काल में भी होंगी। लेकिन अब सीबीएसई की परीक्षाएं रद्द होने और प्रियंका-राहुल की मांग के बाद बोर्ड भी नहीं करवाएगा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
तृतीय श्रेणी शिक्षक स्थानांतरण समिति द्वारा 5 अगस्त 2026 को प्रदेश की राजधानी जयपुर में किए जा रहे आंदोलन का राजस्थान शिक्षक संघ(आज़ाद) समर्थन करता है - अरविन्द जाखड़
राजस्थान शिक्षक संघ (आज़ाद) के प्रदेशाध्यक्ष अरविन्द जाखड़ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानां...
Popular Posts
-
राजस्थान सरकार ने 12.50 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत देते हुए महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी की है। अब डीए 53% से बढ़कर 5...
-
राजस्थान शिक्षक संघ आज़ाद के दो दिवसीय जिला शैक्षिक सम्मेलन प्रत्येक जिले में होंगे आयोजित। संघ के प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार गुर्जर ने बताया क...
-
बीएलओ भीमाराम राणा के परिवार को शीघ्र न्याय दो सिरोही। रेवदर ब्लॉक के राजकीय उच्च माधयमिक विद्यालय रायपुर में कार्यरत बीएलओ ...
-
राजस्थान शिक्षक संघ आज़ाद का प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन संपन्न राजस्थान शिक्षक संघ आजाद के प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन के दूसरे दिन सम...
-
राजस्थान शिक्षक संघ आजाद के प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन में शिक्षकों के मंथन के बीच उभर के आयी मांगों के लिए संगठन का मांग पत्र शासन के नाम
-
1 मई से नहीं चलेगा शिक्षा विभाग का प्रवेशोत्सव, बदला कार्यक्रम, जानें कब से शुरू होगा ग्रीष्मावकाश Dhamasa News : राजस्थान में ...
-
धमासा न्यूज: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं और आवश्...
-
7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) के लिए अच्छी खबर आ रही है। केंद्रीय कर्मचारियों की एक...
-
आठ महीने में बार बार शिक्षा निदेशालय अपने निर्णय से पलटा है, पहले भी आदेशों पर विरोध होने पर विभाग बैकफुट पर आता दिखा है। बीकानेर, शिक्षा न...
-
नारकोटिक्स ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर घनश्याम सोनी, समाजसेवी एवं सोजत विधायक प्रतिनिधि अनोप सिंह लखावत, समाजसेवी एवं भाजपा युवा नेता सुनील सीर...
No comments:
Post a Comment