Saturday, May 30, 2020

पूर्व मंत्रियों कालीचरण सर्राफ और गुलाब चंद कटारिया का पुतला दहन



 राजस्थान शिक्षक संघ आज़ाद ने किया पुतला दहन



          राजस्थान शिक्षक संघ आज़ाद के प्रदेशाध्यक्ष अरविन्द जाखड़ के नेतृत्व में शिक्षकों ने धमोरा गांव के मुख्य चौक में पूर्व मंत्रियों कालीचरण सर्राफ और गुलाब चंद  कटारिया का पुतला दहन किया गया। ज्ञात रहे इन मंत्रियों ने शिक्षकों के लिए आपत्तिजनक शब्द बोल दिए थे जो शिक्षक वर्ग की गरिमा के खिलाफ थे।  जिससे शिक्षकों में भारी आक्रोश हो गया और सम्पूर्ण राजस्थान में इनके पुतले दहन किये गए।  धमोरा गांव में पुतला दहन करने से पहले गांव में हाथों में मंत्रियों के खिलाफ स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर रैली निकली तथा नारे लगाए ।  पुतला दहन के समय बंशीधर जाखड़ , मुकेश मूंड, रोहताश गढ़वाल, श्रीचंद नेहरा, मदन सिंह सिलोलिया, रोशन मैडम, संतोष मैडम व सुनीता जाखड़ मैडम व अन्य शिक्षक साथी मौजूद थे।


  




















No comments:

Featured Post

तृतीय श्रेणी शिक्षक स्थानांतरण समिति द्वारा 5 अगस्त 2026 को प्रदेश की राजधानी जयपुर में किए जा रहे आंदोलन का राजस्थान शिक्षक संघ(आज़ाद) समर्थन करता है - अरविन्द जाखड़

राजस्थान शिक्षक संघ (आज़ाद) के प्रदेशाध्यक्ष अरविन्द जाखड़ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानां...

Popular Posts