Innovation and Education departmental problem solving platform in education For Students, Schools, Prabodhaks, PTI's, Third and Second Grade Teachers, Lecturers, Headmasters, Principals.
Thursday, June 5, 2025
Monday, April 7, 2025
कर्मचारियों को तोहफा, डीए बढ़कर हुआ 55%, जनवरी से मिलेगा फायदा।
राजस्थान सरकार ने 12.50 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत देते हुए महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी की है। अब डीए 53% से बढ़कर 55% हो गया है, जो 1 जनवरी 2025 से लागू होगा। एरियर GPF में जमा होगा
राजस्थान सरकार ने राज्य के 12.50 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नववर्ष और वित्तीय वर्ष की शुरुआत पर महंगाई भत्ते और राहत (DA/DR) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब कर्मचारियों को 53% की जगह 55% महंगाई भत्ता मिलेगा।राज्य सरकार ने 7वें वेतनमान के तहत महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में 2% की वृद्धि की है। नई दरें 1 जनवरी 2025 से लागू होंगी, यानी अब कर्मचारियों का डीए 53% से बढ़कर 55% हो गया है। राज्य सरकार के इस फैसले से करीब 12.50 लाख लोगों को लाभ होगा, जिनमें लगभग 8 लाख कर्मचारी और 4.40 लाख पेंशनर्स शामिल हैं। इन सभी को जनवरी 2025 से बढ़ा हुआ डीए मिलेगा।
कब से मिलेगा बढा DA?
- जनवरी 2025 से नई दरें लागू होंगी
- जनवरी, फरवरी और मार्च का एरियर कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में जमा किया जाएगा
- अप्रैल 2025 से नकद भुगतान शुरू होगा, यानी बढ़ा हुआ डीए सीधी सैलरी में जुड़ जाएगा
केंद्र के बराबर हुआ राज्य का डीए
मार्च 2025 में केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए बढ़ाकर 55% कर दिया था। अब राजस्थान सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को वही लाभ दे दिया, यानी अब राज्य और केंद्र दोनों जगह डीए की दरें एक जैसी हो गई हैं।
DA बढ़ने का क्या मतलब है?
महंगाई भत्ता कर्मचारियों की सैलरी का वह हिस्सा होता है जो महंगाई से राहत देने के लिए जोड़ा जाता है। जब महंगाई बढ़ती है, तो सरकार डीए में बढ़ोतरी करके उसका असर कम करने की कोशिश करती है। इस बढ़ोतरी से न सिर्फ सैलरी बढ़ती है बल्कि रिटायरमेंट लाभ भी बढ़ते हैं।
Monday, March 31, 2025
1 मई से नहीं चलेगा शिक्षा विभाग का प्रवेशोत्सव, बदला कार्यक्रम, जानें कब से शुरू होगा ग्रीष्मावकाश।
1 मई से नहीं चलेगा शिक्षा विभाग का प्रवेशोत्सव, बदला कार्यक्रम, जानें कब से शुरू होगा ग्रीष्मावकाश
Dhamasa News : राजस्थान में शिक्षा विभाग का कार्यक्रम बदल गया है, 1 मई से चलने वाला प्रवेशोत्सव इस बार नहीं होगा।
राजस्थान में पिछले कई वर्षों से राजकीय विद्यालयों में 1 मई से शुरू होने वाला प्रवेशोत्सव इस बार नहीं होगा। प्रदेश में राज्य स्तरीय समान परीक्षा योजना के अन्तर्गत आयोजित होने वाली वार्षिक परीक्षा 24 अप्रेल से शुरू होकर 8 मई को समाप्त होगी इसके बाद परीक्षा परिणाम तैयार किया जाएगा, 17 मई से 30 जून तक विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश रहेगा। एक जुलाई से स्कूल खुलेंगे।
प्रवेशोत्सव जुलाई में होगा होगा
इस प्रकार प्रवेशोत्सव जुलाई में ही शुरू हो पाएगा। इस शैक्षणिक सत्र से कक्षा 9 एवं 11 के लिए राज्य स्तरीय समान परीक्षा योजना लागू की है, जिसमें पूरे प्रदेश में इन कक्षाओ के लिए एक ही समय परीक्षा आयोजित की जा रही हैँ। कक्षा 1 से 4 एवं कक्षा 6 से 7 की परीक्षाएं भी राज्य स्तरीय परीक्षा के समानान्तर विद्यालय स्तर पर आयोजित की जाएंगी।
कक्षा व परीक्षा तिथि
1- माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 6 मार्च से 4 अप्रेल तक।2- माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 12 6 मार्च से 9 अप्रेल तक।3- प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र 8 वीं की परीक्षा 20 मार्च से 1 अप्रेल तक।4- प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन कक्षा 5 की 7 अप्रेल से 16 अप्रेल तक।5- राज्य स्तरीय समान परीक्षा कक्षा 9 एवं 11 24 अप्रेल से 8 मई तक।6- स्थानीय परीक्षा कक्षा 1 से 4 एवं 6 से 7 राज्य स्तरीय समान परीक्षा के समानान्तर।
Sunday, February 9, 2025
राजस्थान शिक्षक संघ आजाद संगठन का मांग पत्र
राजस्थान शिक्षक संघ आजाद के प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन में शिक्षकों के मंथन के बीच उभर के आयी मांगों के लिए संगठन का मांग पत्र शासन के नाम
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
तृतीय श्रेणी शिक्षक स्थानांतरण समिति द्वारा 5 अगस्त 2026 को प्रदेश की राजधानी जयपुर में किए जा रहे आंदोलन का राजस्थान शिक्षक संघ(आज़ाद) समर्थन करता है - अरविन्द जाखड़
राजस्थान शिक्षक संघ (आज़ाद) के प्रदेशाध्यक्ष अरविन्द जाखड़ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानां...
Popular Posts
-
राजस्थान सरकार ने 12.50 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत देते हुए महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी की है। अब डीए 53% से बढ़कर 5...
-
राजस्थान शिक्षक संघ आज़ाद के दो दिवसीय जिला शैक्षिक सम्मेलन प्रत्येक जिले में होंगे आयोजित। संघ के प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार गुर्जर ने बताया क...
-
बीएलओ भीमाराम राणा के परिवार को शीघ्र न्याय दो सिरोही। रेवदर ब्लॉक के राजकीय उच्च माधयमिक विद्यालय रायपुर में कार्यरत बीएलओ ...
-
राजस्थान शिक्षक संघ आज़ाद का प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन संपन्न राजस्थान शिक्षक संघ आजाद के प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन के दूसरे दिन सम...
-
राजस्थान शिक्षक संघ आजाद के प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन में शिक्षकों के मंथन के बीच उभर के आयी मांगों के लिए संगठन का मांग पत्र शासन के नाम
-
1 मई से नहीं चलेगा शिक्षा विभाग का प्रवेशोत्सव, बदला कार्यक्रम, जानें कब से शुरू होगा ग्रीष्मावकाश Dhamasa News : राजस्थान में ...
-
धमासा न्यूज: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं और आवश्...
-
7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) के लिए अच्छी खबर आ रही है। केंद्रीय कर्मचारियों की एक...
-
आठ महीने में बार बार शिक्षा निदेशालय अपने निर्णय से पलटा है, पहले भी आदेशों पर विरोध होने पर विभाग बैकफुट पर आता दिखा है। बीकानेर, शिक्षा न...
-
नारकोटिक्स ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर घनश्याम सोनी, समाजसेवी एवं सोजत विधायक प्रतिनिधि अनोप सिंह लखावत, समाजसेवी एवं भाजपा युवा नेता सुनील सीर...