Monday, April 7, 2025

कर्मचारियों को तोहफा, डीए बढ़कर हुआ 55%, जनवरी से मिलेगा फायदा।



राजस्थान सरकार ने 12.50 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत देते हुए महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी की है। अब डीए 53% से बढ़कर 55% हो गया है, जो 1 जनवरी 2025 से लागू होगा। एरियर GPF में जमा होगा


राजस्थान सरकार ने राज्य के 12.50 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नववर्ष और वित्तीय वर्ष की शुरुआत पर महंगाई भत्ते और राहत (DA/DR) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब कर्मचारियों को 53% की जगह 55% महंगाई भत्ता मिलेगा।
राज्य सरकार ने 7वें वेतनमान के तहत महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में 2% की वृद्धि की है। नई दरें 1 जनवरी 2025 से लागू होंगी, यानी अब कर्मचारियों का डीए 53% से बढ़कर 55% हो गया है। 
राज्य सरकार के इस फैसले से करीब 12.50 लाख लोगों को लाभ होगा, जिनमें लगभग 8 लाख कर्मचारी और 4.40 लाख पेंशनर्स शामिल हैं। इन सभी को जनवरी 2025 से बढ़ा हुआ डीए मिलेगा।


कब से मिलेगा बढा DA?


  • जनवरी 2025 से नई दरें लागू होंगी
  • जनवरी, फरवरी और मार्च का एरियर कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में जमा किया जाएगा
  • अप्रैल 2025 से नकद भुगतान शुरू होगा, यानी बढ़ा हुआ डीए सीधी सैलरी में जुड़ जाएगा


केंद्र के बराबर हुआ राज्य का डीए


मार्च 2025 में केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए बढ़ाकर 55% कर दिया था। अब राजस्थान सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को वही लाभ दे दिया, यानी अब राज्य और केंद्र दोनों जगह डीए की दरें एक जैसी हो गई हैं।


DA बढ़ने का क्या मतलब है?


महंगाई भत्ता कर्मचारियों की सैलरी का वह हिस्सा होता है जो महंगाई से राहत देने के लिए जोड़ा जाता है। जब महंगाई बढ़ती है, तो सरकार डीए में बढ़ोतरी करके उसका असर कम करने की कोशिश करती है। इस बढ़ोतरी से न सिर्फ सैलरी बढ़ती है बल्कि रिटायरमेंट लाभ भी बढ़ते हैं।

Featured Post

शिक्षक संघ आज़ाद के दो दिवसीय जिला शैक्षिक सम्मेलन होंगे आयोजित

राजस्थान शिक्षक संघ आज़ाद के दो दिवसीय जिला शैक्षिक सम्मेलन प्रत्येक जिले में होंगे आयोजित। संघ के प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार गुर्जर ने बताया क...

Popular Posts