Monday, September 20, 2021

7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में फिर आ सकता है उछाल, जानिए अब कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता







7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों  (Central Government Employees)  के लिए अच्छी खबर आ रही है। केंद्रीय कर्मचारियों की एकबार फिर सैलरी बढ़ सकता है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो केंद्र सरकार (Central Government) महंगाई भत्‍ता (DA), महंगाई राहत (DR) और किराया भत्‍ता (HRA) में बढ़ोतरी के बाद अब दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को फिर तोहफा दे सकती है। यानी दिवाली पर केंद्रीय कर्मचारियों की रूपये से झोली भरने वाली है। 

दिवाली से पहले जहां केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ सकता है। वहीं 18 महीने के बकाये एरियर पर भी सरकार से कुछ बात बन सकती है। आपको बता दें कि केंद्र ने कोरोना वायरस महामारी की वजह से महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी (DA) को मई 2020 में रोक दिया था। 


केंद्र ने जुलाई में महंगाई भत्ता 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी और हाउस रेंट अलाउंस 24 फीसदी से बढ़ाकर 27 फीसदी किया था. अब केंद्रीय कर्मियों का महंगाई भत्ता फिर 3 फीसदी बढ़ेगा। इससे ये बढ़कर 31 फीसदी हो जाएगा। 



वहीं डीए में बढ़ोतरी के ऐलान के बाद से ही केंद्रीय कर्मचारी लगातार डीए एरियर की मांग कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इस सिलसिले में नेशनल काउंसिल ऑफ JCM, डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेंनिग और वित्त मंत्रालय के बीच 26-27 जून में एक अहम बैठक भी हो चुकी है। हालांकि इस पर अबतक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।

जानकारों के मुताबिक, लेवल-1 के कर्मियों का डीए एरियर 11,880 रुपये से 37,554 रुपये के बीच बनता है। वहीं, लेवल-14 (पे-स्केल) के कर्मचारी को डीए के 1,44,200 रुपये से लेकर 2,18,200 रुपये तक मिलेंगे। 

31 फीसदी महंगाई भत्ते पर कैलकुलेशन

कर्मचारी की बेसिक सैलरी- 18,000 रुपए

नया महंगाई भत्ता (31 फीसदी)- 17,639 रुपए प्रति माह

अबतक महंगाई भत्ता (17 फीसदी)- 9,673 रुपए प्रति माह

कितना मंहगाई भत्ता बढ़ा- 7966 रुपए प्रति माह

सालाना सैलरी में बढ़ोतरी- 7966×12 = 95,592 रुपए

पिछले साल के मुकाबले कुल महंगाई भत्ता 11 फीसदी बढ़ चुका है। सरकार ने जुलाई 2021 से इसे 28 फीसदी कर दिया है। अब जून 2021 में अगर यह 3 फीसदी बढ़ता है तो इसके बाद महंगाई भत्ता (17+4+3+4+3) के साथ 31 फीसदी पर पहुंच जाएगा। यानी अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 50,000 रुपये है तो उसे 15,500 रुपये DA मिलेगा।

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने (DA) बढ़ाने के बाद केंद्रीय कमर्चारियों को मिलने वाले हाउस रेंट अलाउंस (HRA) को भी बढ़ा दिया है। सरकार ने HRA को बढ़ाकर 27 फीसदी तक कर दिया है। महंगाई भत्ता के बाद अब हाउस रेंट अलाउंस (HRA) बढ़ने से केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गई है। एचआरए में अलग-अलग कैटिगरी के लिए 1-3 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। 

वित्त मंत्रालय के आदेश के मुताबिक अब केंद्रीय कर्मचारियों को उनके शहर के हिसाब से 27 फीसद, 18 फीसद और 9 फीसद हाउस रेंट अलाउंट मिलेगा। फिलहाल तीनों क्लास के लिए 24 फीसदी, 16 फीसदी और 8 फीसदी है। तीनों कैटेगरी के लिए न्यूनतम हाउस रेंट अलाउंस 5400, 3600 और 1800 रुपए होगा। कुल मिलाकर आपको बता दें कि न्यूनतम DA बढ़ोतरी 5040 रुपये होगी और न्यूनतम HRA बढ़ोतरी हर महीने 1800 रुपये होगी। यानी सितंबर में आने वाली सैलरी में 6840 रुपये (5040+1800) का इजाफा होगा।

Friday, September 17, 2021

राजस्थानः नई गाइडलाइन जारी, शादी समारोह में 200 लोग, 20 से लगेगी आठवीं कक्षा ।





जयपुर। राजस्थान में लगातार कोरोना के मामलों में आ रही गिरावट को देखते हुए सरकार ने राहत दी है। गृह विभाग ने शुक्रवार शाम त्रिस्तरीय जनअनुशासन की नई गाइडलाइन जारी की है। शादी समारोह में अधिकतम 200 व्यक्तियों को छूट दी है।

राज्य के सरकारी और निजी विद्यालयों की कक्षा 6वीं से 8वीं तक नियमित शिक्षण गतिविधियों को 20 सितंबर और कक्षा 1 से 5वीं तक की नियमित कक्षा की गतिविधियों को 27 सितंबर से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ शुरु करने की अनुमति दी हैं। संस्थान में बच्चों के लिए नो मास्क नो एंट्री का प्रावधान रहेगा। हालांकि सरकार ने विद्यालय के शैक्षणिक और अशैक्षणिक और संस्थान आवागन के लिए संचालित बस ऑटो और कैब चालक को 14 दिन पहले वैक्सीन की एक खुराक लेनी अनिवार्य की हैं। पूरे प्रदेश में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू जारी रहेगा।

सरकार ने रेस्टोरेंट को सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक चलाने की अनुमति दी हैं। इसके अलावा सिनेमा हॉल, थिएटर, मल्टीप्लेक्स को 100 प्रतिशत क्षमता के साथ सुबह 9 से रात 10 बजे तक उन व्यक्तियों के लिए खोलने की अनुमति दी है जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक डोज लगवा रखी हो। इसके प्रदेश में योगा सेंटर को सुबह 6 से रात 10 बजे तक खोलने की छूट दी हैं। प्रदेश में स्विमिंग पुल्स को 20 सितंबर से उन लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

जिन्होंने कोराना वैक्सीन की एक डोज ले रखी हो। पशु हॉट मेला भी कलक्टर की अनुमति के बाद लगाया जा सकेगा। इसके अलावा प्रर्दशनी और सामाजिक कार्यक्रम में भी सुबह 6 से रात दस बजे तक 200 लोगों की अनुमति दी गई हैं। हालांकि अभी भी सार्वजनिक आयोजन, राजनैतिक, खेलकूद, मनोंरजन, सांस्कृतिक और धार्मिक समारोह जुलूस, मेलों की अनुमति नहीं होगी।

शादी समारोह में शामिल हो सकेंगे 200 लोग 20 सितंबर से खुलेंगे छठीं से आठवीं क्लास तक स्कूल 27 सितंबर से खुलेंगे प्रदेश के सभी स्कूल पहली से पांचवीं तक लगेगी क्लास, 50 फीसदी क्षमता जरूरी स्कूल संचालकों को लेनी होगी अभिभावकों की अनुमति स्कूलों में नहीं होगी प्रार्थना सभा सभी सरकारी और निजी कार्यालयों में 100 फीसदी स्टाफ को अनुमति सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक खुलेंगे सभी रेस्टोरेंट सिनेमाहॉल, थिएटर और मल्टीप्लेक्स में 100 प्रतिशत क्षमता की छूट, वैक्सीन की पहली डोज जरूरी सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक खुलेंगे जिम और योगा सेंटर, वैक्सीन की पहली डोज जरूरी वैक्सीन की एक डोज वालों को स्वीमिंग पूल में तैरने की अनुमति 20 सितंबर को सुबह 5 बजे से लागू होगी गाइडलाइन।

Monday, September 13, 2021

तनीशा सिंगड़ोदिया CA बनी



नवलगढ़ (धमासा न्यूज)। मोटर पार्ट्स व्यवसायी पवन सिंगड़ोदिया की बेटी तनीशा सिंगड़ोदिया सीए बन गई। तनीशा ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता मीना सिंगड़ोदिया को दिया है। तनीशा सीए बनकर देश की इकोनॉमी में योगदान देना चाहती है। उसने आर्टिकलशिप मुंबई में एस.के. पाटोदिया एण्ड कम्पनी से की है। उसने बताया कि सीए में सफलता प्राप्त करने के लिए एकाग्रता से नियमित पढ़ाई जरूरी है। तनीशा की छोटी बहन अनीशा आईआईटी इंजीनियर है।

Featured Post

शिक्षक संघ आज़ाद के दो दिवसीय जिला शैक्षिक सम्मेलन होंगे आयोजित

राजस्थान शिक्षक संघ आज़ाद के दो दिवसीय जिला शैक्षिक सम्मेलन प्रत्येक जिले में होंगे आयोजित। संघ के प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार गुर्जर ने बताया क...

Popular Posts