Monday, August 30, 2021

लक्ष्मणगढ (सीकर) के माननीय शिक्षामंत्री Govind Singh Dotasara के तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों पर लेटेस्ट बयान !


 तृतीय श्रेणी अध्यापक तबादले के लिए माननीय का लेटेस्ट बयान देखें, सुनें और फिर वो वाला गाना याद कर गुन गुना लेवें.......

यहाँ तो ये केवल लक्ष्मणगढ(सीकर) के ही शिक्षामंत्री ही बनकर रह गये हैं। राजस्थान के शिक्षामंत्री Govind Singh Dotasara की लगता है माननीय मुख्यमंत्री Ashok Gehlot साहब को जरूरत ही नहीं है । राजस्थान का शिक्षामंत्री बनाने के लिए शायद हमें आगामी विधानसभा चुनावों का इंतजार ही करना पड़ेगा। तबादलों को इन नेताओं ने खुद की जागीर समझ लिया है । शिक्षकों को बंधुआ मजदूर समझ लिया है । हमें अपने दीमाग की बत्ती जलानी पड़ेगी शिक्षक साथियो, नेताओं पर कोई ठोस प्रोजेक्ट तैयार कर सबक सिखाना पड़ेगा


Thursday, August 19, 2021

झुंझुनू , अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) उम्मेद सिंह महला ने संभाला कार्यभार



    उम्मेद सिंह महला



मां सरस्वती के आशीर्वाद के साथ श्री उम्मेद सिंह महला  ने कुचामन सिटी नागौर से स्थानांतरित होकर A.D.E.O.(Elementry) झुंझुनूं के पद पर कार्यभार संभाला लिया है ।



जिले के सभी शिक्षा अधिकारियों ने इस अवसर पर महला जी को बधाइयां और शुभकामनाएं दी है।



D.E.O. (Elementry) मनोज कुमार ढाका ने माला पहनाकर और साफा बांध कर स्वागत किया तथा इस मौके पर कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने भी माला पहनाकर स्वागत किया 



इस अवसर पर प्रमोद आबूसरिया, सुशील कुमार, अशोक, भंवरलाल, नगेन्द्र,महेश,आकाश,केशव,शिशुपाल, सुभाषचंद्र, ओमप्रकाश, पवन कुमार आदि उपस्थित रहे ।

ज्ञात रहे मूल रूप से उमेद महला घीसा की ढाणी, डूमरा, नवलगढ के निवासी हैं और M.A., B.Ed, M.Ed, M.Phil, L.L.B., NET, SET, परीक्षा उत्तीर्ण हैं और वर्तमान में राजनीति विज्ञान पर शोध कार्य कर रहे हैं । साथ ही महला जी अपने उच्च हौसलों से कैंसर जैसी बीमारी को मात दे चुके हैं ।




Featured Post

शिक्षक संघ आज़ाद के दो दिवसीय जिला शैक्षिक सम्मेलन होंगे आयोजित

राजस्थान शिक्षक संघ आज़ाद के दो दिवसीय जिला शैक्षिक सम्मेलन प्रत्येक जिले में होंगे आयोजित। संघ के प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार गुर्जर ने बताया क...

Popular Posts