Wednesday, June 17, 2020

तबादले नहीं होने पर शिक्षकों में आक्रोश

शिक्षक स्थानांतरण के लिए राजस्थान शिक्षक संघ आज़ाद का ज्ञापन 

        

नए सत्र से पहले हों तबादले 


           विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश समाप्त होने को आये लेकिन विभाग में शिक्षकों के तबादले अभी तक हुए नहीं इसको लेकर राजस्थान शिक्षक संघ आज़ाद में भारी  आक्रोश है।  इसलिए संघ ने तबादलों के लिए राज्य सरकार  से मांग की है।  इस सम्बन्ध में संघ के प्रदेश  अध्यक्ष अरविन्द जाखड़ ने माननीय मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री महोदय को शिक्षक तबादलों को नए सत्र से पहले करने के लिए ज्ञापन प्रेषित किया है।  ज्ञापन में बताया गया है कि पूर्व में बकाया दो जिलों के व्याख्याता व प्रधानाचार्यों  के तबादले किये जाएँ।  इसके साथ ही राज्य में  डार्क  जोन जिलों व अन्य जिलों में कार्यरत प्रबोधकों, तृतीय व द्वितीय श्रेणी शिक्षकों व शारीरिक शिक्षकों के तबादले भी अवश्य किये जाएँ।  


Tuesday, June 16, 2020

राजस्थान शिक्षक संघ आज़ाद ने की शिक्षकों के तबादलों की मांग

शिक्षा विभाग में तबादलों की मांग,  मुख्यमंत्री व  शिक्षामंत्री को भेजा ज्ञापन 


राजस्थान शिक्षक संघ आज़ाद ने शिक्षकों के तबादले ग्रीष्मावकाश में ही करने का ज्ञापन मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री को भेजा है।  संघ के प्रदेशाध्यक्ष अरविन्द जाखड़ ने बताया कि डार्क जोन  में लम्बे समय से तबादले नहीं हो पाए हैं  इसलिए इन क्षेत्रों के शिक्षकों के तबादले निश्चित ही किये जायें  तथा डार्क जोन के अलावा अन्य जिलों के  शिक्षकों के तबादले भी विद्यालय खुलने से पहले कर दिए जायें  जिससे बच्चों का अध्ययन बाधित न हो सके।   


Monday, June 15, 2020

बीएलओ के आत्महत्या की निष्पक्ष जाँच की मांग

समाचार पत्र में बीएलओ भीमाराम राणा आत्महत्या की न्यूज़  




Saturday, June 13, 2020

माननीय मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री को ज्ञापन

बीएलओ भीमाराम राणा के परिवार को शीघ्र न्याय दो 


    सिरोही।  रेवदर ब्लॉक के राजकीय उच्च माधयमिक विद्यालय रायपुर में कार्यरत बीएलओ भीमाराम राणा आत्महत्या प्रकरण की जाँच उच्च स्तरीय कराकर दोषियों को दण्डित कराने के लिए राजस्थान शिक्षक संघ आज़ाद  ने माननीय मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री को ज्ञापन भेजा है। 


Featured Post

शिक्षक संघ आज़ाद के दो दिवसीय जिला शैक्षिक सम्मेलन होंगे आयोजित

राजस्थान शिक्षक संघ आज़ाद के दो दिवसीय जिला शैक्षिक सम्मेलन प्रत्येक जिले में होंगे आयोजित। संघ के प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार गुर्जर ने बताया क...

Popular Posts